फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 16 हजार श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रवाना

Thu, 08 Oct 2026 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक कटड़ा सहित यात्रा मार्ग और भवन क्षेत्र में रिमझिम बारिश होती रही। बुधवार सुबह करीब 11 बजे के बाद मौसम साफ हुआ।
विज्ञापन

शाम पांच बजे तक करीब 16 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे। माैसम में सुधार के चलते अधिकांश समय हेलिकाॅप्टर सेवा भी उपलब्ध रही। श्राइन बोर्ड का आपदा प्रबंधन दल, पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व जवान लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।
वर्तमान में मां वैष्णो देवी यात्रा के सभी मार्ग सुचारु हैं। 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र को लेकर मां वैष्णो देवी के भवन में सजावट का कार्य भी तेजी से चल रहा है। भवन क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें