फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर ब्लॉक में अपग्रेड हुए 16 सब सेंटर बने आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Fri, 17 Jan 2025 03:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामनगर ब्लॉक में बने 16 सब सेंटरों को अपग्रेड कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया गया है। इससे तकरीबन 25 हजार की आबादी को इसका लाभ होगा।
गौरतलब है कि सब सेंटर अपग्रेड होने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं में लाभ होने के साथ ही अपग्रेड हुए इन सेंटरों में हर सप्ताह योग सत्र भी चलाया जा रहा है, ताकि योग के माध्यम से लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके। इस योग सत्र में कोई भी आकर योग कर सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि योग एक ऐसा साधन है, जिससे हम कई गंभीर बीमारियों से बचने के साथ ही कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसमें ह्रदय रोग, शुगर, बीपी, कैंसर, किडनी समस्या जैसी बीमारियों से हम बच सकते हैं। वहीं योग सत्र में कई प्रकार के आसान करवाए जा रहे हैं। सप्ताह में एक बार चलने वाले 16 सेंटरों में तकरीबन 200 से अधिक लोग लाभ उठा रहे हैं।

इन सेंटरों में चलाया जा रहा है योग सत्र
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिहाड़ी, ठीन, अमरूह, सुनेतर, किया, डालसर, सलगार, सुरनी, दंदाल, माड़ता, बरमीन, पिंगर, बड़ोल, नगरोटा पंज ग्राई, धीरन व जंद्रेड़ी के अपग्रेड हुए सेंटरों में योग सत्र चलाया जा रहा है।


लोगों को इन टेस्ट की मिलेगी सुविधा
गौरतलब है कि लोगों को कई प्रकार के टेस्ट के लिए उप जिला अस्पताल रामनगर या फिर जीएमसी उधमपुर जाना पड़ता था। अब सेंटर अपग्रेड होने से लोगों को शुगर, एचपी, इंफेक्शन, मलेरिया, टीबी जैसे टेस्ट के लिए उपजिला अस्पताल या फिर जीएमसी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन सभी टेस्टों की सुविधा अब अपग्रेड हुए सेंटरों में लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन



विभाग की ओर से ब्लॉक रामनगर में पड़ते 16 सब सेंटरों को अपग्रेड कर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाया गया है। जिन सब सेंटरों को अपग्रेड किया गया है, उनमें योग सत्र के अलावा विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके चलते अब लोगों को टेस्ट करवाने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इन सेंटरों में लोगों को योग भी करवाया जाएगा, ताकि लोगों को बीमारियों से दूर रखा जाए।
-डॉ. हरवींद्र सिंह, बीएमओ, रामनगर



रिपोर्ट, परवेज खान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें