फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाने के बाद तापमान में आई भारी गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रविवार को आसमान पर बादल छाने के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। दोपहर के बाद ठंड में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ और लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हो गए। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बारिश के बाद ठंड में ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

सुबह के समय मौसम साफ था और धूप निकलने के बाद तापमान ठीक था, लेकिन दोपहर करीब दो बजे अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और बादल छा गए। बादल छाने के बाद ठंड में इजाफा होने लगा और शाम के समय ठंड इतनी ज्यादा बढ़ गई कि लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। रात होने पर लोग घरों में रजाई में बैठने को मजबूर रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम के पूरी तरह से खराब होने की संभावना है। सुबह के समय बारिश होने क बाद तापमान में ज्यादा गिरावट होगी। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बारिश के बाद बर्फबारी की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें