फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वार्ड 20 में 13.91 लाख से होगी गलियों-नालियों की मरम्मत

Wed, 10 Dec 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। कोरोना काल के बाद लंबे समय से लंबित नगर व्यवस्था से जुड़े कार्यों को गति मिलनी शुरू हो गई है। इस क्रम में वार्ड नंबर 20 में चार प्रमुख गलियों व नालियों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने 13.91 लाख रुपये के टेंडर जारी किए हैं।
नगर परिषद उधमपुर ने शहर की जर्जर हो चुकी गलियों और नालियों की मरम्मत कार्यों को फिर से शुरू करते हुए स्थानीय लोगों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसमें तिलक राज मिस्त्री के घर से कृष्ण लाल के घर तक 2.50 लाख से गली और नाले का निर्माण, वासुदेव शर्मा के घर से रवि कुमार के घर तक 3.50 लाख से नाले का निर्माण, कॉमन पब्लिक स्कूल से शाम लाल के घर से आगे तक 6 लाख से गली और नाले का निर्माण और राज कुमार के घर के पास से 15 मीटर आगे तक 1.88 लाख से गली और सेंट्रल ड्रेन का निर्माण कार्य शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोरोना काल के दौरान शहर के कई विकास कार्य वित्तीय व प्रशासनिक कारणों से ठप हो गए थे। इनमें वार्ड 20 की वे गालियां और नालियां भी शामिल थीं, जहां लंबे समय से टूट-फूट व जलभराव की समस्या बनी हुई थी। बरसात के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती थी, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासी कई बार नगर परिषद से इन गलियों के निर्माण व नालियों की सफाई की मांग भी कर चुके थे।

स्थानीय सोहन लाल, यशपाल शर्मा, ऋषि कुमार, सुदेश शर्मा व अन्य का कहना है कि टूटे रास्ते, गड्ढे, गंदगी और पानी के निकास की समस्या के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा था। बच्चों का स्कूल आना-जाना, बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना और आपातकालीन स्थितियों में आवाजाही बेहद कठिन हो जाती थी। वहीं अब गलियों और नालियों की मरम्मत का काम समय पर पूरा होने से उनकी वर्षों से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी।
विज्ञापन


गलियों और नालियों की मरम्मत को लेकर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश भी दिए जाएंगे। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी बेहतर होगी।
-रोहित गुप्ता, एईई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें