फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नवरात्र में पहले तीन दिन 1.30 लाख श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में टेका माथा

विज्ञापन
भवन के पास मार्ग पर की गई सजावट और आते-जाते श्रद्धालु संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। चैत्र नवरात्र में धर्मनगरी में देश-विदेश से मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे रहे। नवरात्र के पहले तीन दिन में ही 1.30 लाख से अधिक भक्त मां के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है। मंगलवार शाम छह बजे तक लगभग 30 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण कर यात्रा के लिए प्रस्थान कर चुके थे।
धर्मनगरी कटड़ा से लेकर भवन तक माहौल भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते यात्रा कर रहे है। उनमें अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। उधर, प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और मंदिर बोर्ड के कर्मियों को बाणगंगा सहित यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। सभी चेक पोस्ट पर वाहनों की गहनता से जांच के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही हैं। कुछ पुलिस कर्मी सादी वर्दी में लोगों पर नजर रखने के लिए तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा यात्रियों के लिए जगह-जगह मेडिकल कैंप, जलपान केंद्र और विश्राम स्थल बनाए गए हैं। नवरात्र के पहले दिन लगभग 49,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। दूसरे नवरात्र पर करीब 46,000 श्रद्धालु मां के भवन में हाजिरी लगाने पहुंचे। आगामी दिनों में विकेंड पर भारी संख्या में मां के भक्तों की धर्मनगरी कटड़ा में पहुंचने की उम्मीद है। विशेषकर सप्तमी, अष्टमी और नवमी को मां के दर्शन के लिए भक्तों की संख्या चरम पर रहेगी। नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कटड़ा पहुंचने से होटल कारोबारियों, रेस्टोरेंट और दुकानों के मालिकों को व्यापार के नजरिए से लाभ मिल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि इस बार नवरात्र में यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से यहां पहुंचकर श्रद्धालु माता के दर्शन कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। कुछ श्रद्धालु परिवार सहित यात्रा पर आए हैं तो कुछ लोग नंगे पैर दरबार तक चढ़ाई कर रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें और दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए अनुशासन बनाए रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें