फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ में कोरोना के 13 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में सोमवार को कोरोना के 13 नए मामले मिले हैं। इनमें 12 स्थानीय और एक दूसरे राज्य से आया व्यक्ति शामिल है। इसी के साथ जिले में मौजूदा समय में 50 मामले सक्रिय हैं। वहीं, 31 और लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2873 पहुंच गया है, जिनमें से 2801 स्वस्थ हो चुके हैं। 22 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। उधर, किश्तवाड़ में सोमवार को 1099 लोगों का टीकाकरण किया गया है। इनमें 13 स्वास्थ्य कर्मी और 69 फ्रंटलाइन वर्करों और 45 से अधिक उम्र के 1017 का टीकाकरण किया गया। इस अभियान में अभी तक 36641 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 2359 स्वास्थ्य कर्मी, 11701 फ्रंटलाईन वर्कर और 22581 अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें