किश्तवाड़। किश्तवाड़ के मिनी सचिवालय में बिना कोविड टेस्ट के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निगेटिव रिपोर्ट के साथ ही आने की अनुमति रहेगी।
मिनी सचिवालय में डीसी कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के कार्यालय हैं। डीसी अशोक कुमार ने सोमवार को आदेश जारी किया है। इसमें रात्रि कर्फ्यू को दो घंटे बढ़ा दिया गया है। जहां पहले रात 10 से सुबह छह बजे तक का समय तय था, लेकिन अब आठ बजे से ही पाबंदियां शुरू हो जाएंगी। डीसी ने आम जनता से एसओपी का सख्ती से पालन करने को कहा है। ऑड-इवन के हिसाब से ही दुकानें खोली जाएं। जिले के सभी कार्यालयों और विद्यालयों में 50 फीसदी स्टाफ के आने के लिए रोस्टर बनाया गया है, ताकि अधिक भीड़ जमा न हो।