फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

126 वर्षीय बुजुर्ग ने ली आखिरी सांस

Tue, 21 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चिनैनी
विज्ञापन
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
चिनैनी तहसील के टमाटर मोड़ में रहने वाले सबसे बुजुर्ग व्यक्ति सबरू राम ने रविवार को आखिरी सांस ली। संभवतः ये पूरी रियासत के सबसे बुजुर्ग थे। 126 वर्षीय सबरू का अंतिम संस्कार ढोल-बाजे के साथ किया गया।
विज्ञापन


सबरू के बेटे रत्न चंद ने बताया कि उनके पिता सबरू राम ठेकेदार भी और वैद्य भी। जिंदगी के कई उतार-चढ़ाव उन्होंने देखा। उन्होंने अपने अनुभव चार पीढ़ियों से साझा किया। आखिरी रविवार को उनकी मौत हो गई।

रत्न चंद ने बताया कि उनके पिता जी ने कहा था कि उनकी उम्र काफी हो चुकी है। इसलिए मौत के बाद अंतिम संस्कार ढोल-बाजे के साथ धूमधाम से करना। बता दें कि सबरू राम की उम्र 125 वर्ष ग्यारह माह थी। अगले माह वह 126 वर्ष के होने वाले थे।  उनके अंतिम संस्कार में गांव के भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें