फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 युवाओं ने हासिल किया सूअर पालन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
सूअर पालन का प्रशिक्षण लेने के बाद प्रमाण पत्र दिखाते युवा। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। एसबीआई के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 12 युवाओं को दस दिन तक सूअर पालन की बारीकियां सिखाई गई। दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के संपन्न होने पर शुक्रवार को प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संस्थान अधिकारियों ने कहा कि कोविड़-19 महामारी के कारण लगभग 6 महीने के ब्रेक के बाद जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद यह प्रशिक्षण दिया गया। इसमें संस्थान और प्रतिभागियों ने स्वच्छता के लिए आवश्यक सावधानी बरती। मास्क पहनने और उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के बाद ही कक्षा में प्रवेश की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन

समापन समारोह में एलडीएम रमेश कुमार रैना, सहित राजेश दत्ता (डीडीएम नाबार्ड) तथा संस्थान निदेशक आदर्श सराफ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। एलडीएम ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रतिभागियों को स्वरोजगार शुरू कर सफल उद्यमी बनने की सलाह दी। डीडीएम नाबार्ड ने प्रतिभागियों को नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर फैकल्टी सदस्य अंकुश कुमार, संकाय राकेश कुमार, जीशान मलिक, अजय कुमार व अन्य मुख्य रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें