फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल के टॉपर बने श्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट विश्वास की मिसाल पेश करते हुए श्रेय वर्मा सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में टॉपर बन गए। मेधावी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ स्कूल का नाम भी रोशन हुआ है। श्रेय साधारण परिवार से हैं। पिता राकेश वर्मा सब्जी बेचने का काम करते हैं जबकि मां सीमा वर्मा गृहिणी हैं। परिवार में एक छोटी बहन भी है। सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और श्रेय को हरसंभव सहयोग दिया। श्रेय ने आगे की पढ़ाई के लिए मेडिकल स्ट्रीम का चयन किया है।
विज्ञापन

श्रेय का कहना है कि निरंतर प्रयास और माता-पिता का विश्वास किसी भी सफलता को हासिल करने के लिए सबसे जरूरी है। अगर इंसान मेहनत करता रहे और परिवार का साथ हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया जिन्होंने हर कठिन समय में हौसला बढ़ाया और सही मार्गदर्शन किया।
हृदय रोग विशेषज्ञ बनना है सपना
श्रेय का सपना सफल हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलॉजिस्ट) बनकर लोगों की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही मानव शरीर के बारे में जानने और पढ़ने में रुचि रही है जिससे इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिली। 9वीं कक्षा में लीवर से संबंधित समस्या हो गई थी और दो महीने ही स्कूल जा सके थे। इसके बावजूद 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। रोजाना कम से कम से आठ घंटे पढ़ाई करता था। स्कूल में जो पढ़ाया जाता था उसे दोहराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें