किश्तवाड़। जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के दस नए मामले सामने आए हैं वहीं दस लोग महामारी को मात देने में कामयाब रहे हैं। नए मामलों में सभी स्थानीय हैं। जिले में मौजूदा समय में 44 मामले सक्रिय हैं। नए मामले आने से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4682 पहुंच गया है, जिनमें से 4594 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, महामारी की चपेट में आने से 44 लोगों की जान जा चुकी है।