फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ की 06 बटालियन ने मनाया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। सीआरपीएफ 06 बटालियन की ओर से धीरती स्थित मुख्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया। कमांडेंट जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में भंडारे के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ जम्मू-कश्मीर जोन के सीआरपीएफ आईजी श्याम चंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि बटालियन के जवान इमानदारी से धर्मनगरी सहित श्रद्धालुओं की सुरक्षा कर रहे हैं। बटालियन के कमांडेंट ने बताया कि 1957 में मध्य प्रदेश में सीआरपीएफ की स्थापना की हुई थी। उसके बाद सीआरपीएफ की 06 बटालियन ने देश के विभिन्न राज्यों में सेवाएं देने के साथ ही 2009 में धर्मनगरी सहित वैष्णो देवी भवन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का जिम्मा संभाला था। बटालियन को बेहतरीन कार्यों के लिए 2018-19 और 2019-20 के दौरान जम्मू सेक्टर की बेस्ट बटालियन से नवाजा गया है।
साथ ही 2019-20 में बेस्ट फाइनांशियल अवार्ड से भी नवाजा गया है। इसके साथ ही बटालियन को एक कीर्ति चक्र के साथ ही कई अन्य मेडल प्राप्त हो चुके हैं। कार्यक्रम में डीआईजी सीआरपीएफ भानु प्रताप सिंह, डीआईजीपी जम्मू रेंज राजेंद्र प्रसाद, प्रदीप सिंह कैले, कमांडेंट 126 बटालियन वीरेंद्र वर्मा, कमांडेंट 38 बटालियन केडी जोशी, कमांडेंट 160 बटालियन सुनील बरसाने, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के एडिशनल सीईओ विवेक वर्मा, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज सुजीत कुमार, एसएसपी रश्मि वजीर, एसपी कटड़ा अमित भसीन, एसडीपीओ कुलजीत सिंह, एसएचओ सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें