रोजगार की नई राह
अपने प्रोडक्ट से इरम ने युवाओं के लिए रोजगार की राह भी खोली है। उनके इस स्टार्टअप में बहन राबिया गुलजार भी शामिल हैं। राबिया फाइन आर्ट्स में स्नातकोत्तर हैं। वे प्रोडक्ट की डिजाइनिंग करती हैं। वर्तमान में शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी कश्मीर (स्कास्ट-के) से दिसंबर 2024 में मास्टर पूरी करने वाली इरम ने राजमा पर ही रिसर्च किया है। इरम का यह प्रोडक्ट पूरी तरह से ऑर्गेनिक है। इसमें मिठास के लिए चीनी की जगह शहद और प्राकृतिक लाल रंग के लिए चुकंदर का इस्तेमाल किया गया है। इंटरनेट पर व्यापक रिसर्च के बाद जब उन्हें राजमा से बने ऐसे किसी प्रोडक्ट का रिकॉर्ड नहीं मिला तो अपने फॉर्मूले के लिए पेटेंट का आवेदन भी दे दिया है।
उनकी टीम में दो से तीन सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई इंटरनेशनल बायर-सेलर मीट में उनके प्रोडक्ट को अच्छा रिस्पांस मिला है। दो से तीन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, पहली प्राथमिकता अपना देश है।