जम्मू और कश्मीर के उधमपुर इलाके में कुन नाले के करीब भूस्खलन में दो व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में दो व्यक्तियों के घायल होने के अलावा तीन वाहनों को भी क्षति पहुंची है। फिलहाल क्लीयरेंस ऑपरेशन का काम शुरू कर दिया गया है।