अगस्त 2014 में बरसात की बारिश के दौरान सांई मंदिर के नजदीक देविका नदी पर बनाया गया पुल तेज बारिश के दौरान गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। व्यक्ति पुल से गुजर रहा था और अचानक पुल क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गया था। इस हादसे से सबक लेकर भी पुराने पुलों की मरम्मत नहीं करवाई गई है। जबकि शहरवासी हर बार बरसात से पहले पुलों की हालत सुधारने की मांग करते हैं, लेकिन इनकी हालत नहीं सुधारी गई है।
श्मशान घाट पर बने पुल पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही को बंद किया जाएगा। इस पर केवल दो पहिया वाहन ही चलेंगे। यूईईडी को भी अपने वाहनों चलाने मना किया है। नया पुल बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल के बाहर बदहाल पुल के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। - डॉ. जोगेश्वर गुप्ता, चेयरमैन, नगर परिषद