फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने जिला विकास बोर्डों के चेयरमैन मनोनीत किए

Fri, 22 Apr 2016 11:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती और ड‌िप्टी सीएम न‌िर्मल स‌िंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रियासती सरकार ने वीरवार को जिला विकास बोर्डों के चेयरमैन मनोनीत कर दिए। जिला वार्षिक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती श्रीनगर जिला विकास बोर्ड की चेयरमैन रहेगीं। जम्मू और सांबा जिला विकास बोर्ड का चेयरमैन उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह को बनाया गया है।

लोक निर्माण एवं संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल रहमान वीरी को पुलवामा और शोपियां जिलों का चेयरमैन बनाया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा बडगाम जिला विकास बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन


कृषि मंत्री गुलाम नबी लोन को गांदरबल, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत को किश्तवाड़, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक खान को बारामूला और कुलगाम जिला विकास बोर्डों का चेयरमैन बनाया गया है। 

वन मंत्री चौधरी लाल सिंह को उधमपुर जिला विकास बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। राजस्व, राहत एवं पुनर्वास मंत्री सईद बशारत अहमद बुखारी को जिला पुंछ विकास बोर्ड, समाज कल्याण
मंत्री सज्जाद गनी लोन को डोडा जिला विकास बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।

वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबु को अनंतनाग जिला विकास बोर्ड, सहकारिता मंत्री शेरिंग डोरजे को रियासी जिला विकास बोर्ड, उपभोक्ता मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली को  कुपवाड़ा जिला विकास बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।

पीएचई मंत्री शाम चौधरी को कठुआ जिला विकास बोर्ड, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर को राजौरी जिला विकास बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। पशु एवं भेड़ पालन मंत्री अब्दुल गनी लोन को रामबन जिला विकास बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है। युवा, सेवा और खेल मंत्री इमरान रजा अंसारी को बांडीपोरा जिला विकास बोर्ड का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें