फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में आतंकी हमला, चार पुलिसकर्मी शहीद

Sat, 27 Apr 2013 01:16 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर में शुक्रवार शाम पुलिस दल पर किए गए आतंकी हमले में एक हेड कांस्टेबल समेत चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए।
विज्ञापन


घटना बारामुला जिले के सोपोर इलाके में श्रीनगर-बारामुला मार्ग पर हाईगाम के पास हुई। इस साल सुरक्षाकर्मियों पर यह चौथा आतंकी हमला है।

अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सोपोर पहुंचे आईजी अब्दुल गनी मीर ने कहा कि आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र का घेराव किया गया है।

वहीं घटना पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने अफसोस जताया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस कर्मी डकैती की शिकायत पर हाईगाम पहुंचे थे।

जहां शाम करीब चार बजे गांव की गली में पहले से ही घात लगाकर बैठे आतंकियों ने उन पर हमला कर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

पुलिस वालों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने चार पुलिसकर्मियों को मृत घोषित कर दिया।

हमले में शहीद हुए पुलिस कर्मियों में हेड कांस्टेबल अब्दुल रहीम तुलमुला गांदरबल, कांस्टेबल मुदसिर नूरबाग कमरबाड़ी श्रीनगर, एसपीओ गुलशन अहमद बारामुला और एसपीओ मुदस्सर अहमद परे निवासी करीरी पट्टन शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर्मी डकैती की शिकायत पर हाईगाम पहुंचे थे, जहां गांव की गली में आतंकियों ने घात लगा कर हमला कर दिया। इसमें चारों पुलिस कर्मी मौके पर ही शहीद हो गए। आईजी ने कहा कि आतंकियों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र का घेराव कर लिया गया है।
-अब्दुल गनी मीर, आईजी

आतंकियों ने चार परिवारों को पीड़ा पहुंचाई है। सरकार हालात पर कंट्रोल खो चुकी है। न सिर्फ आम आदमी बल्कि पुलिसकर्मी भी वर्तमान सरकार में सुरक्षित नहीं।
-महबूबा मुफ्ती, पीडीपी अध्यक्ष

दो महीने में चौथा हमला
पिछले दो महीनों के दौरान कश्मीर संभाग में सुरक्षाबलों पर यह चौथा आतंकी हमला है। दो मार्च को कुपवाड़ा के हंदवाड़ा क्षेत्र में आतंकियों ने बस अड्डे के पास राज्य पुलिस के दो कर्मियों को गोलियों से भून डाला था।
विज्ञापन


13 मार्च को श्रीनगर में सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन के जवानों पर हुए आत्मघाती हमले में एक जवान समेत पांच लोग मारे गए थे। 21 मार्च को बारामुला बाईपास मार्ग पर बीएसएफ की 8र्वी बटालियन के एक दल पर दो आतंकियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक जवान शहीद तथा दो घायल हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें