फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर एयरपोर्ट के पास आतंकी हमला, 3 जवान घायल, एक हमलावर की मौत

Tue, 03 Oct 2017 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर/ अमृत पाल सिंह बाली
विज्ञापन
jaish_attack
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 182 बटालियन कैंप पर हमला किया। यह कैंप श्रीनगर एयरपोर्ट के पास है। हमले में बीएसएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। वहीं एक आतंकी ने खुद को उड़ा लिया। माना जा रहा है कि कुछ और आतंकी छिपे हो सकते हैं। इस हमले को आत्मघाती हमला बताया गया है। अब भी रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में आईजीपी मुनीर खान ने बताया है कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है। दो और आतंकियों को देखा गया है और फिलहाल उनको खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। सभी फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है क्योंकि एयरपोर्ट भी फिलहाल बंद रहेगा। एयरपोर्ट सेवा 9 बजे तक शुरू हो सकती हैं। इस रास्ते में किसी भी गाड़ी, पैसेंजर और एयरपोर्ट के कर्मचारियों के जाने पर रोक लगा दी गई है। यह हमला सुबह 4.15 पर हुआ था।
विज्ञापन
Suicide attack at BSF 182 battalion camp near Srinagar airport. More details awaited. (visuals deferred) pic.twitter.com/8m2lZteUAQ — ANI (@ANI) October 3, 2017   Terrorists attack BSF 182 battalion camp near Srinagar airport. More details awaited. — ANI (@ANI) October 2, 2017   #UPDATE: 1 terrorist gunned down, a total of 3 BSF troopers injured in attack on campus of BSF's 182 battalion in Srinagar. — ANI (@ANI) October 3, 2017

  Following attack on BSF camp near Srinagar Airport, no employee or passenger or vehicle is being allowed to go towards the Airport. — ANI (@ANI) October 3, 2017

इससे पहले सोमवार को उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम करते हुए सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया। बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर के रामपुर में घुसपैठ कर रहे दो आतंकियों को सेना ने मार गिराया। इनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए गए थे।

इसके साथ ही कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में भी घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को ढेर करने में सफलता मिली। सेना की 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल आरके पांडे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेना ने दो बड़ी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम बनाते हुए चार आतंकियों को ढेर कर दिया।

हमले में जैश का हो सकता है हाथ 

फिदायीन हमले को देखते हुए ऐसे भी कयास लगाए जा रहे है कि इसके पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक ऐसे फिदायीन हमले जैश-ए-मोहम्मद की ताकत है। इसके पहले भी जैश द्वारा किए गए हमले इस बात का सबूत है। 

अगस्त 2017 में जैश-ए-मोहम्मद ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) में भी ऐसा ही फिदायीन हमला किया था। हमले में सुरक्षा बलों के 8 से ज्यादा जवान शहीद और कई घायल हो गए थे। तीन आतंकी भी मारे गए थे। इस वर्ष की यह पहली बड़ी घटना थी जिसमें सुरक्षा बलों को इतना व्यापक नुकसान उठाना पड़ा।  जैश ने ऐसा ही हमला में उरी में भी किया था, उस हमले में भी 4 फिदायीन मारे गए थे।
विज्ञापन

यात्रियों के लिए एयरपोर्ट मार्ग खोला

हमले के बाद एयरपोर्ट की तरफ किसी भी पैंसेजर, कर्मचारी या गाड़ी को जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब एक-एक करके यात्रियों को श्रीनगर एयरपोर्ट पर भेजा जाना शुरू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक साढ़े दस बजे के बाद सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलते ही विमान सेवा बहाल की जा सकती है। 

बता दें कि इसके पहले श्रीनगर से दिल्‍ली जाने वाली गो एयर फ्लाइट रद हो गई थी, इसके साथ ही सुबह 7:55 मिनट पर दिल्‍ली जाने वाली एयर एशिया की उड़ान रद्द कर दी गई थी। सुबह 9.30 बजे एयर इंडिया की श्रीनगर-लेह उड़ान भी इसी तरह रद्द हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें