फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना से मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का चीफ कमांडर ढेर

Wed, 24 Jul 2013 02:05 AM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के कश्मीर के चीफ कमांडर कारी यासिर को मार गिराया। मुठभेड़ कुपवाड़ा के लोलाब इलाके के गांव गरेवड में हुई।
विज्ञापन


जून महीने के पहले सप्ताह में भी सेना ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में इसी संगठन के डिवीजनल कमांडर को मार गिराया था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गरेवड पुलिस पोस्ट के करीब पुलिस तथा सेना के एक दल को कुछ संदिग्ध दिखाई दिए। जवानों के रोकने पर वे गोलीबारी करते हुए भागने लगे।

जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर हो गया। उसकी शिनाख्त जैश-ए-मोहम्मद संगठन के चीफ कमांडर कारी यासिर के रूप में हुई।

सेना के अनुसार कारी यासिर लंबे समय से कश्मीर में गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह मूल रूप से पाकिस्तान की स्वात घाटी के नूरीस्तान का रहने वाला था। वह 2005 में जेहाद में शामिल होने के लिए कश्मीर आया था।
विज्ञापन


सज्जाद अफगानी की मौत के बाद 2010 में उसे संगठन का कश्मीर इलाके का चीफ कमांडर बनाया गया था। कारी कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठनों में तालमेल बैठता था और सीमा पार से कश्मीर में प्रवेश करने वालों को खून खराबा करने में सहयोग करता था।

उसके कब्जे से एक एके 47, तीन मैगजीन तथा तीन हथगोले बरामद किए गए हैं। सेना की चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने इस कामयाबी पर सेना, राज्य पुलिस तथा अन्य सुरक्षा बल के जवानों को बधाई दी है।

इससे पहले सुरक्षा बल पांच जून को पुलवामा जिले में सुरक्षा बल इसी संगठन के दक्षिण कश्मीर के डिवीजनल कमांडर अल्ताफ बाबा उर्फ गाजी बाबा को मारने में सफल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें