कश्मीर घाटी के दक्षिण हिस्से के जिले कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू समेत दोनों आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ कुलगाम के अरवानी गांव में हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के अरवानी में सेना को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा इस इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। मारे गए दूसरे आतंकी का नाम मुजमिल बताया जा रहा है।
अरवानी के ईदगाह मोहल्ले में शुरू हुए इस आपरेशन के दौरान ही एक घर में छिपे 3 लश्कर आतंकियों को घेरा गया है। सूत्रों के मुताबिक जिन आतंकियों की घेराबंदी की गई है उनमें लश्कर का कमांडर जुनैद मट्टू भी शामिल है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।