जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बराम किया है। आतंकियों ने इस जखीरे को कुपवाड़ा इलाके के जंगल छिपा रखा था।
हालांकि, आतंकी पकड़ में नहीं आ सके, लेकिन सुरक्षा बल इसे बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।
खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली कि आतंकी संगठन कुपवाड़ा इलाके में वारदात अंजाम देने की कोशिश में है।
सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। मंगलवार को बीएसएफ और 20 आरआर ने जंगल से दो एके 56, पांच ग्रेनेड, दो विदेशी पिस्टल, वायरलेस सेट, बूस्टर, डेटोनेटर बरामद कर लिया।
सुरक्षा बलों को गोला-बारूद के साथ कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। खुफिया एजेंसियां उसकी जांच कर रही हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि आतंकियों ने हमले की योजना बनाई थी। इसे पाक आतंकियों की साजिश माना जा रहा है।