फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा संस के विमान नौ अप्रैल से जम्मू-कश्मीर में भरेंगे उड़ान

Wed, 06 Apr 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • जम्मू एयरपोर्ट पर नौ से फ्लाइट की संख्या बढ़ेगी
  • यह फ्लाइट सुबह नई दिल्ली से श्रीनगर होते हुए जम्मू पहुंचेगी और फिर जम्मू से श्रीनगर होते हुए दिल्ली लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के जाने-माने औद्योगिक संगठन टाटा संस जल्द ही जम्मू-कश्मीर की वादियोें में अपने विमानोें की उड़ान शुरू करेंगे। टाटा संस की एयर कंपनी विस्तारा की पहली फ्लाइट का जम्मू कश्मीर में परिचालन नौ अप्रैल से शुरू होगा। 
विज्ञापन


जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक डीके गौतम ने बताया कि सुबह के समय उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हालांकि इस फ्लाइट में जम्मू आने-जाने वाले यात्रियों को ज्यादा समय लगेगा। 

यह फ्लाइट सुबह नई दिल्ली से श्रीनगर होते हुए जम्मू पहुंचेगी और फिर जम्मू से श्रीनगर होते हुए दिल्ली लौटेगी। उनका कहना है कि गर्मी के दिनों में श्रीनगर से काफी ट्रैफिक होता है और संभवत: कंपनी ने उसका लाभ उठाने के उद्देश्य से यह रूट बनाया है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट डायरेक्टर के अनुसार इस फ्लाइट के आरंभ होने से जम्मू और श्रीनगर आने वाले यात्रियों को सुुविधा होगी। वर्तमान में देश के विभिन्न हिस्सों से 18 विमान जम्मू आते हैं और नौ अप्रैल से इनकी संख्या 19 हो जाएगी। 

जम्मू एयरपोर्ट पर रात के समय विमानों के उतरने और उड़ान भरने की सुविधा पर उन्होंने कहा कि इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी पूरी तरह तैयार है। चूंकि रनवे का संचालन भारतीय वायुसेना के अधीन है, इसलिए उनकी ओर से जब हरी झंडी मिलेगी, रात को विमानों का परिचालन शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें