जांस्कर बौद्ध संघ की लोगों को जागरूक करने की अपील : संभावित सांप्रदायिक तनाव की चेतावनी देते हुए जांस्कर बौद्ध संघ ने प्रशासन, समुदाय के नेताओं और विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वे ऐसे कृत्यों के खिलाफ लोगों को जागरूक करें जो सांप्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसी घटनाएं यदि जारी रहीं तो बहु-धार्मिक और संवेदनशील क्षेत्र लद्दाख में इसके गंभीर सामाजिक परिणाम हो सकते हैं। इस बीच तेनजिन नामक एक युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, लद्दाख की एक और बौद्ध लड़की लव जिहाद की शिकार हुई है।
प्रेम के नाम पर धर्मांतरण को रोका जाना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए। यह पिछले एक महीने में ये दूसरा मामला है। अब केंद्र शासित प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को जागना चाहिए। उसने आगे लिखा, प्यार आपके साथी से उसका धर्म और नाम बदलने की मांग नहीं करता। अगर ऐसा है तो समझना चाहिए कि यह जानबूझकर किया गया है और इस प्रक्रिया में कई लोग इसे प्रोत्साहित और समर्थन कर रहे हैं। जांस्कर बौद्ध संघ की ओर से लिखे गए पत्र में यह भी मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 138, 127, 318, 69, 87 तथा अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए।