जेड मोड़ टनल सिर्फ एक सुरंग भर नहीं है। यह प्रदेश की तरक्की-खुशहाली का द्वार भी है। सोमवार से यह सुरंग आमजन के लिए खुल जाएगी। श्रीनगर से कारगिल-लेह का रास्ता अब पूरे साल खुला रहेगा। अमरनाथ यात्रा आसान होगी। सोनमर्ग में पूरे साल पर्यटक आ सकेंगे। यानी अब कहीं ज्यादा पर्यटक जम्मू-कश्मीर में आएंगे, जिससे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन
सबसे पहले बात पर्यटन की। पहले बर्फबारी के दौरान गगनगीर से सोनमर्ग जाने वाली सड़क पर आवागमन बंद हो जाता था। कई महीनों तक यह रास्ता बंद रहता। जेड मोड़ सुरंग बन जाने से अब सोनमर्ग कभी भी आ-जा सकते हैं। साफ है कि सोनमर्ग में पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटकों के आवागमन बढ़ने से ट्रांसपोर्ट व होटल इंडस्ट्री का कारोबार तो बढ़ेगा ही, स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। वहीं, देशभर से अब कहीं ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ के दर्शन कर सकेंगे।
आपके जिंदगी में ये बदलावफासला कम हुआ....दुश्वारियां भी कम होंगी
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जेड आकार में बनाई गई यह सुरंग 6.5 किमी लंबी है। इससे गगनगीर और सोनमर्ग के बीच फासला करीब 6 किमी घटा है। पहले जहां यह दूरी तय करने में एक घंटे का वक्त लगता था वह घटकर 15 मिनट रह जाएगा। यानी फासला घटने के साथ ही आवागमन में अब डीजल-पेट्रोल की खपत भी कम होगी। वहीं, रास्ता बंद होने से दो छोरों पर बसी आबादी की दुश्वारियां भी घटेंगी। वे सालभर आवागमन कर सकेंगे। रसद की आपूर्ति साल भर हो सकेगी। बेहतरचिकित्सा सुविधाएं भी लोगों को आसानी से मुहैया हो सकेंगी।विशेषज्ञ भी कर रहे हैं इसके फायदों की पुष्टि.......प्रो. आरएल भट, सेवानिवृत्त प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष जम्मू विश्वविद्यालय