फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सोच बदलेगी देवप्रयाग की तस्वीर: ठाकुर

Sat, 11 Feb 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
चौरास क्षेत्र में देवप्रयाग विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के पक्ष में रोड़ शो करते अनुराग ठाकुर - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
मतदाता खासकर युवा वर्ग को रिझाने के लिए भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने मलेथा से चौरास थापली तक रोड शो किया। इस दौरान सांसद ठाकुर ने युवा सोच से ही देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र की तस्वीर बदलने की बात कही।
विज्ञापन


शनिवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी विनोद कंडारी के समर्थन में देवप्रयाग पहुंचे। यहां रोड शो और जनसभा कर उन्होंने देवप्रयाग विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंडारी के समर्थन में जनता से वोट मांगे। करीब 12 बजे मलेथा से अनुराग ठाकुर का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो कीर्तिनगर, जाखणी होते हुए चौरास थापली पहुंचा।

थापली विद्यामंदिर परिसर में आयोजित जनसभा में अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति दयनीय है, जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिल पा रहा है। अच्छी सड़कें व रेलमार्ग से यहां उद्योग व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपनी योजनाएं केंद्र से साझा नहीं की। जिससे केंद्र से मिलने वाले सहयोग फायदा राज्य को नहीं मिल पाया। कांग्रेस सरकार का ध्यान केवल शराब व्यवसाय पर रहा।

जबकि युवा रोजगार के लिए भटकते रहे। वहीं प्रत्याशी विनोद कंडारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसभा में जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, उत्तम भंडारी, महिपाल बुटोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें