फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ संगठन की टीम पहुंची श्रीनगर, स्वास्थ्य टीम को सौंपे 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोरोना के खिलाफ जंग में प्रदेश सरकार की मदद के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) आगे आया है। डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य विभाग को 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेंटर दिए हैं। बेमिना इलाके डब्ल्यूएचओ के अधिकारियों ने बुधवार को स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर को 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेंटर सौंपे। परिवार नियोजन के स्वास्थ्य निदेशक डॉ सलीम-उर-रहमान, स्वास्थ्य निदेशक डॉ मुश्ताक अहमद मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार को 50 कॉन्सेंट्रेटर जम्मू में स्वास्थ्य विभाग को दिए गए। 100 कंसंट्रेंटर गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना किए जाएंगे। डब्ल्यूएचओ के अधिकारी डॉ आशिक ने बताया कि 4000 ऑक्सीजन कंसंट्रेंटर देश भर में दिए जाएंगे। उधर, जम्मू कश्मीर प्रशासन का कहना है कि प्रदेश में ऑक्सीजन या ऑक्सीजन कंसंट्रेंटर की कमी नहीं है लेकिन प्रशासन आने वाली किसी भी लहर से निपटने के लिए हर मदद का स्वागत करती है। ब्यूरो
विज्ञापन

232 लोग गिरफ्तार, 1.50 लाख जुर्माना वसूला
श्रीनगर। कोराना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुहिम चलाई है। शहर में बुधवार को इस मुहिम के तहत लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 24 घंटे के दौरान पुलिस ने घाटी में लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 1041 लोगों से 149280 का जुर्माना वसूला। 232 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ साथ 98 एफआईआर भी दर्ज की गई। एसएसपी संदीप चौधरी के नेतृत्व में टीम शहर के विभिन्न इलाकों में गई और नाकों पर चेकिंग भी की गई। इस बीच कई गाड़ियों को सीज किया गया। एसपी ईस्ट (श्रीनगर सिटी) तनुश्री ने बताया कि पुलिस लॉकडाउन को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए विशेष मुहिम चला रही है। पिछले तीन सप्ताह से पुलिस की लगातार कोशिश जारी है और इस मुहिम में तेजी लाने के पीछे बढ़ते मामले और मौत कारण है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उल्लंघन कर रहे हैं जिनके कारण अन्य की जान खतरे में पड़ रही है। अधिकारियों ने लोगों से घरों में रहने की अपील की।
श्रीनगर में पहले दिन कोविशील्ड के 252 डोज लगे
श्रीनगर। जिले में टीकाकरण की फिर शुरुआत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग इसे युद्ध स्तर पर शुरू करने आश्वासन दे रहा है। लेकिन बुधवार को ही मात्र 252 लोगों को ही यह खुराक मिल पाई। इसका कारण वैक्सीनेशन का काम सिर्फ दो सेंटरों पर ही शुरू होना रहा। सुबह जब जिले के वैक्सीनेशन सेंटरों पर लोग पहुंचना शुरू हुए तो उन्हें वहां से निराश होकर लौटना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारी ने बताया कि दोपहर दो बजे के बाद जिले के केवल दो वैक्सीनेशन सेंटरों हजरतबल और एसएमएचएस में ही टीकाकरण शुरू हो पाया। वीरवार से छह सेंटरों पर कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक दी जाएगी। यह वैक्सीन फिलहाल केवल 45 वर्ष से ऊपर की आयु वाले लोगों के लिए है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 248 लोगों ने कोविशील्ड का पहला डोज लिया, जबकि चार लोगों ने अपना दूसरा डोज लिया।
विज्ञापन

वैसे तो श्रीनगर में 18 से 45 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए भी 10 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए थे, लेकिन फिलहाल उनमें से केवल एक सेंटर एसएमएचएस ही काम कर रहा है। इस सेंटर पर कोवैक्सीन उपलब्ध है। एक डॉक्टर ने बताया कि सेंटर पर जो लोग वैक्सीन लगवाने आ रहे हैं, उन्हें डोज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें