आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर चस्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव इलाके में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर के जरिए आम लोगों से आतंकी के बारे में विश्वसनीय जानकारी साझा करने की अपील की गई है।
सुरक्षा एजेंसियों ने मोहम्मद लतीफ भट की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 15 लाख के नकद इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आतंकी से जुड़ी जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाएं।
सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई के लिए जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिलाया है।