फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: श्रीनगर में लश्कर आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर चस्पा, सूचना देने वाले को मिलेगा 15 लाख का इनाम

Wed, 05 Aug 2026 06:47 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर लगाए हैं। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली विश्वसनीय सूचना देने वाले को 15 लाख का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन
आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर चस्पा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव इलाके में लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी मोहम्मद लतीफ भट के वांटेड पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर के जरिए आम लोगों से आतंकी के बारे में विश्वसनीय जानकारी साझा करने की अपील की गई है।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों ने मोहम्मद लतीफ भट की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 15 लाख  के नकद इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आतंकी से जुड़ी जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाएं।

सुरक्षाबलों का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और आतंकी नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई के लिए जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भी भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें