फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में जारी रही हिंसा, एक की मौत

Sat, 09 Mar 2013 03:01 PM IST
श्रीनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में जहां तीसरे दिन भी हिंसा का दौर जारी रहा, वहीं बारामूला में आतंकियों की गोली से एक दुकानदार की मौत हो गई। कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में तीसरे दिन शुक्रवार को जुमे की नमाज के बावजूद कर्फ्यू में ढील नहीं दिए जाने से लोग फिर हिंसा पर उतारू हो गए।
विज्ञापन


यहां दिन भर हिंसक वारदातें होती रहीं। इसमें 69 पुलिसकर्मियों समेत सौ लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में कई अधिकारी भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने पथराव करके छह वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में बताई है।

मिली जानकारी के अनुसार बारामूला जिला के टांगमार्ग इलाके में कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले गुलाम नबी गनई रात लगभग आठ बजे अपने दोस्त को बस स्टैंड छोड़ने गये था। जब वह वापस लौट रहे थे तो आतंकियों ने उन्हें पिस्टल से गोली मारी। इससे बशीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद सीआरपीएफ 176 बटालियन और लोकल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। कुंजर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बारामूला जिले के सोपोर, पट्टन, पलहालन तथा बारामूला कसबे में जुमे की नमाज के बाद अचानक हिंसा भड़क उठी। लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और एक एंबुलेंस को निशाना बना कर चालक को घायल कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें तीन पुलिस कर्मी तथा दो युवकों समेत पांच लोग घायल हो गए। बारामूला कसबे में प्रदर्शन के दौरान सात लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। इसमें पांच पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। घाटी के अन्य जिलों से भी हिंसा होने की सूचना मिली हैं।

गांदरबल जिले के बेयाली इलाके में पथराव की घटना में एक वाहन चालक घायल हो गया। हंदवाड़ा में भी प्रदर्शन के दौरान दो लोगों के मामूली चोट लगने का समाचार है। शोपियां, कुलगाम तथा पुलवामा जिलों से भी हिंसा की खबरें मिली हैं। श्रीनगर जिले में पुलिस द्वारा अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को अधिक सख्ती बरती गई। कर्फ्यू के साथ लगने वाले कई इलाकों में वीरवार रात से ही धारा 144 लागू कर दी गई। दिन को लोगों के चलने तथा वाहनों की आवाजाही पर सख्त प्रतिबंध रहा।  

आधिकारिक तौर पर शाम को बताया गया कि कई स्थानों पर पथराव की घटनाओं के बावजूद दिन में स्थिति शांत रही। घायलों की संख्या अधिकारिक तौर पर दस बताई गई है। अनंतनाग कुलगांव में कर्फ्यू के विरोध में हुई हिंसा में 30 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसमें सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें