केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू श्रीनगर पहुंचे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कश्मीर की खूबसूरती, लोगों के अपनापन और मेहमाननवाजी की सराहना की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रविवार को श्रीनगर पहुंचे जहां श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्रीनगर पहुंचने के बाद किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कश्मीर की खूबसूरती, गर्मजोशी और मेहमाननवाजी की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रीनगर की आत्मीयता, प्राकृतिक सुंदरता और लोगों का आतिथ्य हर यात्रा को खास बना देता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह कश्मीर की खूबसूरत धरती पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने और यहां के लोगों से जुड़ने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने घाटी में अपने प्रवास के दौरान लोगों से मिलने और उनके साथ संवाद करने की इच्छा भी जताई।