कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक सभी इस दौड़ से प्रेरित हैं
राजस्थान के रामरतन और हरियाणा के संजय ने लगाई दौड़
युवा दिवस पर 12 जनवरी को इस मैराथन की शुरूआत की
स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए हरियाणा और राजस्थान के दो युवाओं ने 53 दिनों में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की 4280.1 किलोमीटर की दूरी कदमों से नाप दी। इस दौरान दोनों युवाओं ने 11 राज्यों के 91 शहरों को कवर किया। दोनों इतनी लंबी दौड़ पहली बार होने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड को इसके आंकड़े भेजेंगे। वहां से मंजूरी के बाद इस रिकॉर्ड को मान्यता मिल जाएगी।
विज्ञापन
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के रहने वाले संजय ने बताया कि हमने युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए युवा दिवस पर 12 जनवरी को इस मैराथन की शुरूआत की थी। इसके लिए हमने राजस्थान के नागौर जिले के रामरतन को चुना और दोनों ने इसे अंजाम दिया।
इस सफर में हमने बहुत सारी विविधताएं देखीं। कोरोना ने हमें सिखाया कि यदि हम स्वस्थ रहते हैं तो कोई बीमारी हमें छू नहीं सकती। हमने युवाओं को राष्ट्रीय एकता, सड़क सुरक्षा और ड्रग्स से दूर रहने और एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक सभी इस दौड़ से प्रेरित हैं। इससे देश भर के धावकों को प्रेरणा भी मिलेगी।