अनंतनाग में पड़ी नशा तस्करी की आरोपी महिलाएं। स्रोत पुलिस
अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में दो महिलाओं को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पहले मामले में दिलशादा पत्नी शेख मूसा काजिम निवासी वुलरहामा को पकड़ा गया। वह पहलगाम थाने में दर्ज एफआईआर में शामिल थी। अवैध खेती को नष्ट कर दिया गया था।
दूसरे मामले में नसीमा निवासी सोफी पोरा को गिरफ्तार किया गया। वह भी पहलगाम के तहत दर्ज एफआईआर में शामिल थी। संवाद