फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में दो आतंकी साजिशें नाकाम, आईईडी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/पुलवामा। घाटी में आतंकियों की दो साजिशों को सुरक्षा बलों ने सोमवार को नाकाम किया। श्रीनगर नगर निगम के बाहर तथा त्राल में प्लांट की गई आईईडी बरामद कर आतंकियों के मंसूबे को विफल करने में सफलता मिली। दोनों ही स्थानों पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सुरक्षा बलों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि त्राल के साइमो इलाके में आतंकियों ने सड़क किनारे आईईडी प्लांट कर रखी थी। सुरक्षा बलों की नजर पड़ते ही इस रोड पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। पूरे इलाके की नाकेबंदी कर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने छानबीन में पाया कि आईईडी का वजन पांच से सात किलो है। जांच के बाद दस्ते ने इसे निष्क्रिय किया। सूत्रों ने बताया कि इस रास्ते से सुरक्षा बलों के वाहन लगातार गुजरते रहते हैं। आतंकियों ने इन वाहनों को उड़ाने की साजिश रची थी, जिसे समय रहते नाकाम बना दिया गया।
दूसरी घटना श्रीनगर नगर निगम के बाहर की है। आतंकियों ने करन नगर इलाके में नगर निगम के मुख्य गेट पर आईईडी प्लांट कर रखी थी। संदिग्ध वस्तु पर नजर पड़ते ही पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने इसे निष्क्रिय किया। पुलिस ने बताया कि आस पास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पहले श्रीनगर में छानपोरा पुलिस थाना के पास मिली थी आईईडी
इससे पहले शनिवार को श्रीनगर के छानपोरा पुलिस थाना से 40 मीटर दूर नौ से दस किलो की आईईडी बरामद की गई थी। यह आईईडी एक काले बैग में रखी गई थी। इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। जिस जगह पर यह आईईडी से भरा बैग मिला था उस जगह पर सीआरपीएफ जवानों की तैनाती होती है। यहीं सुरक्षा बलों का नाका भी लगा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें