रविवार सुबह करीब 11:30 बजे कुलगाम में पुलिस, सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ की 18वीं बटालियन की संयुक्त टीम नाके पर जांच कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक नाके पर तैनात जवानों को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने सतर्कता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया।
प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोनों की पहचान हुई। तलाशी के दौरान मुनीब यासीन राथर के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस मिले, जबकि ताहिर बिलाल के कब्जे से दो जिंदा हथगोले बरामद किए गए।
पुलिस ने इस संबंध में कुलगाम थाने में एफआईआर संख्या 213/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री के स्रोत तथा इनके इस्तेमाल के संभावित उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है।