अवंतिपोरा। पुलिस ने वीरवार को चिरसू इलाके में लगे नाके पर एक व्यक्ति को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपी गुलाम मोहीउद्दीन शाखसाज निवासी मलपोरा घाट टोकूना से 48 ग्राम की चार चरस स्टिक, 40 ग्राम चरस पाउडर और 315 ग्राम भांग चूरा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ अवंतिपोरा थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद