दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के घने गाडोल जंगल क्षेत्र में सेना के दो कमांडो जवान लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, ये दोनों जवान भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स (5 PARA) यूनिट से हैं और सोमवार से उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
सेना और सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, जवान किसी विशेष ऑपरेशन के तहत इलाके में भेजे गए थे, लेकिन इसके बाद उनका संपर्क बेस से टूट गया। घटनास्थल के आस-पास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।