फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ट्रंप की नीतियों पर बरसे फारूक अब्दुल्ला, बोले- दुनिया को संकट में डाल रही आक्रामकता

Fri, 23 Oct 2026 03:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वैश्विक संकट और बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ेगा।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और आक्रामकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनके कारण पूरी दुनिया संकट का सामना कर रही है। बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ेगा। ऐसे में ट्रंप को अब आक्रामक रुख छोड़कर हालात सुधारने की दिशा में कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

श्रीनगर में मीडिया से बातचीत के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दुनिया पहले ही आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रही है। ऐसे माहौल में आक्रामकता बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि न्याय के दृष्टिकोण से ईरान को अपने क्षेत्र में आत्मरक्षा करने का अधिकार है।

दिल्ली में प्रदर्शन पर विदेशी हाथ के दावे पर सवाल
दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जब भी केंद्र सरकार को अपने खिलाफ चुनौती महसूस होती है, तो वह इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने की बात कहने लगती है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सरकार को लगता है कि कोई विदेशी ताकत प्रदर्शन के पीछे है, तो उसे स्पष्ट करना चाहिए कि वह कौन है और किस देश से जुड़ी है।

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि सरकार को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय अपने कदमों और नीतियों पर भी गौर करना चाहिए। उन्होंने विदेशी हस्तक्षेप के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे आरोपों के समर्थन में स्पष्ट नाम और तथ्य सामने आने चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें