श्रीनगर। बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में एक सैन्य कर्मी नियंत्रण रेखा पर कंज्लवान स्थित अपने शिविर की संतरी पोस्ट में फंदे पर लटकता पाया गया। उसकी शिनाख्त हवलदाल एस दयांदर (40) के रूप में की गई है। ऐसा माना जाता है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेना ने की पाकिस्तानी मेजर की कब्र की मरम्मत
श्रीनगर। सेना ने नौगाम सेक्टर में एक पाकिस्तानी मेजर की कब्र की मरम्मत कर अपनी सहृदयता का परिचय दिया है। चिनार कॉर्प्स ने एक तस्वीर ट्वीट की है जिस पर लिखा है कि पाकिस्तानी मेजर मोह्मद शबीर खान 9 सिख रेजिमेंट हमले में मारे गए थे।
सेना ने क्षतिग्रस्त हो चुकी उनकी कब्र की मरम्मत कराने के बाद ट्वीट कर लिखा कि सैनिक किसी भी देश का हो मृत्यु के बाद वह सम्मान का हकदार है। भारतीय सेना अपनी परंपरा और मूल्यों में विश्वास करती है और उसी के साथ खड़ी है।