फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारबाड़ में फंसा गुलदार

Sun, 29 Jan 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
गुलदार - फोटो : file photo
विज्ञापन
गहड़ गांव में फसलों की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ में रविवार को गुलदार फंस गया। वन विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को छुड़ाया। तारों में फंसने से गुलदार के पिछले पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


रविवार को गहड़ के ग्रामीणों ने गुलदार की दहाड़ सुनी तो ग्रामीण सहम गए। ग्राम प्रधान राकेश भंडारी ने वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारी पिंजरा और गुलदार को बेहोश करने वाली ट्रैंकुलाइजर गन लेकर गांव में पहुंचे। खेतों के समीप जाने पर देखा कि झाड़ियों में पीछे छुपा गुलदार उठ नहीं पा रहा है।

उसके पेट और पैर तार व रस्सी में फंसे हैं। आशंका जताई जा रही है कि जंगली सुअरों से फसल की सुरक्षा को लेकर लगाए गए तार में फंसकर गुलदार पहाड़ी से लुढ़कता हुआ झाड़ियों में गिर गया।
विज्ञापन


शाम करीब पांच बजे ट्रैंकुलाइजर गन से गुलदार को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया गया। नर गुलदार की उम्र करीब सात से आठ साल है। डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गुलदार को अभी श्रीकोट चिकित्सालय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें