श्रीनगर-लेह हाईवे पर सड़क चौड़ीकरण और ब्लास्टिंग कार्य के चलते 28 से 30 अक्तूबर तक जोजिला मार्ग पर यातायात सीमित रहेगा। इस दौरान शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित नियमों के तहत यातायात की अनुमति होगी।
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोजिला मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना है। हाईवे के चौड़ीकरण और ब्लास्टिंग कार्य के चलते 28 से 30 अक्तूबर तक इस मार्ग पर यातायात सीमित रहेगा। इस दौरान निर्धारित समय के अलावा वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन
जोजिला मार्ग पर प्रतिदिन शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक वाहन निर्धारित यातायात नियमों के अनुसार इस मार्ग से गुजर सकेंगे।
प्रशासन की ओर से की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य सड़क चौड़ीकरण और ब्लास्टिंग का काम सुरक्षित तरीके से पूरा करना है। ऐसे में इस मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।