जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में पिछले दो दिनों से भूस्खलन के कारण बंद पड़ा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को फिर से खोल दिया गया।
विज्ञापन
करीब 270 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला एकमात्र ऑल-वेदर मार्ग है। सोमवार सुबह कई जगहों पर भूस्खलन होने के कारण इसे बंद करना पड़ा था। मंगलवार को कुछ घंटों के लिए मार्ग खोला गया था, लेकिन दोबारा बड़े भूस्खलन के चलते इसे फिर बंद करना पड़ा।
ट्रैफिक पुलिस ने शलगढ़ी, बनिहाल, डिगडोल, खूनी नाला, करोल ब्रिज और चंदरकोट जैसे इलाकों में मलबा हटाकर 900 से अधिक वाहनों को सुरक्षित निकालने में मदद की। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।