22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पहलगाम में पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई थी, लेकिन शुक्रवार को वियतनाम से आए कुछ पर्यटक घाटी की सुंदरता का आनंद लेते दिखे।
22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद पहलगाम में पर्यटकों की आवाजाही बहुत घटी है। हमले के बाद से अधिकांश पर्यटक घाटी से लौट गए हैं और हाल ही में सामान्य जीवन फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को पहलगाम की सुंदर वादियों का आनंद लेते हुए कुछ विदेशी पर्यटक देखे गए।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए इन पर्यटकों ने कहा कि क्षेत्र में भारी सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें सुरक्षित महसूस हो रहा है। सेना की मजबूत उपस्थिति ने उनका विश्वास बहाल किया है, इसलिए वे इस सुंदर स्थान की यात्रा पर आए हैं
स्थानीय पर्यटन कंपनियों का कहना है कि हमले से स्थानीय व्यापार और होटल बुकिंग प्रभावित हुए हैं। अब वियतनामी पर्यटकों की यह पहल दूसरे पर्यटकों को भयमुक्त करने में मदद करेगी, जिससे पहलगाम फिर से सैलानियों से भर जाएगा।