जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पर्यटन को राजनीति से अलग रखना होगा क्योंकि यह राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बायसरन हमले के बाद सरकार संवेदनशील स्थलों का सुरक्षा ऑडिट कर रही है, सुरक्षित जगहों को दोबारा खोलने की तैयारी में है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि पर्यटन को संघर्ष और राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। क्योंकी पर्यटन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राज्य के लोगों के लिए आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। दुर्भाग्यवश, बीते वर्षों में यह मुद्दा राजनीतिक परिस्थितियों में उलझ गया है, लेकिन राज्य सरकार इसे मौजूदा हालात से अलग रखने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा हम चाहते हैं कि दुनिया जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को आर्थिक गतिविधि के रूप में देखे, न कि किसी राजनीतिक चश्मे से। हमें सतर्क रहना होगा, लेकिन हमारी कोशिश होगी कि जल्द ही कश्मीर घाटी में पर्यटन फिर से शुरू हो सके।
साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले पांच से छह हफ्ते देश के लिए मुश्किल रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी कीमत जम्मू-कश्मीर ने चुकाई है। उनका भरोसा जताया कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर सरकार को हरसंभव मदद करेगी।
विज्ञापन
बायसरन हमले के बाद सुरक्षा ऑडिट का फैसला
मुख्यमंत्री ने कहा कि बायसरन में हुए हमले के बाद कुछ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थानों की सुरक्षा की जांच की जाएगी। ऑडिट के बाद जो स्थान सुरक्षित पाए जाएंगे, वे फिर से खोले जाएंगे ताकि पर्यटन दोबारा शुरू हो सके।