फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच बदरीनाथ हाईवे पर यातायात बहाल करने की संस्तुति दे दी है। डीएम टिहरी के आदेश के बाद हाईवे पर आधिकारिक तौर पर रविवार से यातायात शुरू हो जाएगा। हालांकि मार्ग पर फिलहाल सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही ही होगी। वाहनों को सुबह 6 से शाम 7 बजे तक चलने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

तोताघाटी में पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने बदरीनाथ हाईवे को 16 अक्तूबर की शाम को खोल दिया था, लेकिन सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने इस पर यातायात की अनुमति नहीं दी। भूविज्ञानियों ने बड़े पत्थर हटाने की सलाह दी थी। इसके अलावा प्रशासन ने तोताघाटी से व्यासी के बीच कुछ स्थानों में हाईवे को चौड़ा करने के निर्देश दिए थे।
पीडब्लूडी की ओर से सड़क सुधारीकरण की रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम कीर्तिनगर/नरेंद्रनगर आकांक्षा वर्मा ने हाईवे का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि मार्ग पहले की तुलना में ठीक हो गया है। एक-दो स्थानों पर सड़क 4 से 5 मीटर चौड़ी है। वहां सड़क को कम से कम 6 मीटर चौड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब तक सभी स्थानों पर सड़क 6 मीटर तक चौड़ी नहीं हो जाती है, तब तक हाईवे पर सिर्फ छोटे वाहनों की आवाजाही होगी। फिलहाल भारी और बड़े वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें