फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा क्लीफेस्टो का आगाज

Thu, 16 Feb 2017 10:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड में आज (शुक्रवार) क्लीफेस्टों  का आगाज होगा। मशहूर सिंगर अपने सुरों से क्लीफेस्टों में जलवा बिखेरेंगे। वहीं कई नामी बैंड अपने धुनों से क्लीफेस्टों में धमाल मचाने को तैयार हो चुके है।
विज्ञापन


शुक्रवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय क्लीफेस्टो (तकनीकी एवं सांस्कृतिक  महोत्सव) को लेकर एनआईटी के छात्रों में बेहद उत्साह है। समारोह स्थल को वाल पेंटिंग कर सजाया गया है। इसके अलावा तकनीकी और सांस्कृतिक आयोजन की व्यवस्था कर ली गई है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न आईआईटी व एनआईटी समेत अन्य कालेजों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।

क्लीफेस्टो के मीडिया संयोजक आयुष गोयल और अभय पैन्यूली ने बताया कि 17 फरवरी की शाम अंतिम दिन बेबी डॉल और कमली फेम सिंगर कनिका कपूर 20 फरवरी की रात सुरों का जलवा बिखेरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम-
-17 फरवरी - राटन गिटार बैंड की ओर से सूफी, बालीवुड और रॉक म्यूजिक का प्रदर्शन किया जाएगा।
- 18 फरवरी - फ्यूजन बैंड काबुल एंड रॉक वेदा का प्रदर्शन। साथ ही एकल नृत्य एवं एकल गायन के लिए ऑडिशन।
- 19 फरवरी - स्ट्रीट प्ले और फैशन शो
-20 फरवरी - बेबी डॉल और कमली फेम सिंगर कनिका कपूर मचाएगी धमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें