फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शोपियां में तीन संदिग्ध ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार, जांच जारी

Sat, 27 Dec 2025 05:54 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां

सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां के तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स को पीएसए के तहत गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल कोट भलवाल में भेजा।पुलिस के अनुसार ये लोग राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे थे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत शोपियां जिले के तीन ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्लू) को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान ओवैस अहमद लोने (सेडोव), माशूक अहमद शाह (शाहलातू) और सुबजर अहमद गनी (चेक चोलैंड) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये सभी शोपियां के निवासी हैं।

पुलिस ने कहा कि ये लोग राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक गतिविधियों में लगातार शामिल पाए गए। भले ही उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 170/126 के तहत रोकथाम की कार्रवाई की गई, फिर भी उन्होंने अवैध गतिविधियों में लिप्त रहकर जिले में शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए शोपियां जिला मजिस्ट्रेट से हिरासत आदेश प्राप्त कर इन्हें गिरफ्तार कर जम्मू के केंद्रीय जेल कोट भलवाल में बंद किया गया। पुलिस ने कहा कि शोपियां पुलिस शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की सुरक्षा के लिए हानिकारक तत्वों के खिलाफ कानूनी रूप से कड़ी कार्रवाई करती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें