यूएपीए व आर्म्स एक्ट के मामले में थे वांछित
आरोपी साहिल बशीर जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा थाना कलामाबाद में दर्ज यूएपीए और आर्म्स एक्ट के एक मामले में वांछित था। पूछताछ में सामने आया कि साहिल बशीर के भाई सज्जाद अहमद शाह को पहले ही जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हथियार और सामग्री के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
दोनों की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजी डब्ल्यूज) के रूप में हुई है। ऑपरेशन की जानकारी देते हुए डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी सिटी श्रीवेनेला, एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल की निगरानी में मोहाली पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। सीआईए स्टाफ इंचार्ज हरमिंदर सिंह और थाना नयागांव एसएचओ सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों को बस स्टैंड बटाला और गुरदासपुर क्षेत्रों से गिरफ्तार किया।
अनिल की गोली मारकर की थी हत्या
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि झगड़े के बाद उन्होंने ड्राइवर को गोली मार दी और शव को मोहाली में फेंक दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने खरड़ से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के बहाने कैब बुक की थी। पहले उन्होंने ड्राइवर अनिल कुमार को फेज 3बी2 मोहाली होते हुए एयरपोर्ट रोड जाने को कहा।
जब वह उन्हें गांव कंडाला ले गया तो उन्होंने उसे कार से उतारा और गोली मार दी और कार व सामान लेकर फरार हो गए। एसएसपी हरमन हंस ने बताया कि आरोपियों के खुलासे पर पुलिस टीमों ने मृतक अनिल कुमार का शव कंडाला के खेतों से बरामद कर लिया है। शव के पास से तीन गोलियों के खोल भी बरामद हुए है। तीन दिन से शव खेतों में पड़ा था।