कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों, पुलिस और सेना की मदद से निकाला गया और उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, सभी की स्थिति स्थिर बताई गई है।
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में एक कार के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक पिकअप वाहन जिसे रिंग बाला माच्छिल निवासी बशीर अहमद लोन चला रहे था, अचानक हादसे का शिकार हुई जब वाहन माच्छिल से कुपवाड़ा की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि चालक के वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ जिसमें वाहन गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में चालक और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए जिनकी पहचान अब्बास अजीज शाह और शोएब अहमद के रूप में हुई है। दोनों रिंग बाला माच्छिल निवासी हैं।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायलों को निकाला गया और इलाज के लिए कुपवाड़ा के उप-जिला अस्पताल (एसडीएच) ले जाया गया।गौरतलब है कि मिली जानकारी के अनुसार तीनो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस बीच पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।