फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: नकली AK-47 से दहशत फैलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, ‘स्टंट टेरर गैंग’ का पर्दाफाश

Tue, 18 Nov 2025 11:18 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

अनंतनाग पुलिस ने हिलर में नकली एके-47 और पिस्तौल से लोगों को धमकाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर ‘स्टंट टेरर गैंग’ का भंडाफोड़ किया। आरोपियों ने एक घर में घुसकर दहशत फैलायी थी और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
अनंतनाग में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन युवकों को नकली एके-47 और पिस्तौल के बल पर लोगों को डराना भारी पड़ गया। अनंतनाग पुलिस ने सोमवार को कोकरनाग के हिलर में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें टेरर एक्ट स्टंट गैंग बताया है। इनके पास से एक नकली एके-47 राइफल, एक नकली पिस्तौल और हरे रंग का पाउच बरामद किया है। अधिकारियों के मुताबिक रविवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि तीनों युवक हथियारों से लोगों को डरा रहे हैं। तीनों हिलर में अब्दुल मजीद के घर में घुस गए और उन्हें धमकाया।

विज्ञापन


आरोपियों की ओर से किए गए इस स्टंट टेरर एक्ट ने इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा कर दिया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन युवकों यासिर अहमद कसाना निवासी सागाम कोकरनाग, एजाज अहमद निवासी वेरीनाग व शाहिद अहमद तेली निवासी हिलर कोकरनाग को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी टेरर एक्ट स्टंट गैंग के तौर पर लोगों को धमकाते थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश
जिला पुलिस लाइन में एसएसपी गांदरबल खलील अहमद पोसवाल ने आला अधिकारियों के साथ अपराध और सुरक्षा समीक्षा को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के सभी थानों के एसएचओ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर विशेष जोर देने के लिए कहा। उन्होंने लोगों के बीच नए आपराधिक कानूनों के लाभ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें