फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल युवती को चारपाई के सहारे पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
घायल युवती को चारपाई के सहारे अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
कीर्तिनगर ब्लाक के टोला गांव में सड़क न होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को टोला गांव में एक युवती के घायल होने पर उसे चारपाई के सहारे पांच किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

टोला गांव की कंचन बर्तवाल (26) खेत में चौलाई काटने जा रही थी कि रास्ते में पांव फिसलने से उसकी पैर की हड्डी टूट गई। वीरेंद्र बर्तवाल और प्रदीप ने बताया कि गांव में सड़क सुविधा न होने पर गांव के युवकों ने उसे चारपाई के सहारे करीब पांच किमी पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उसे निजी वाहन से संयुक्त अस्पताल श्रीकोट में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे दिल्ली ले गए। स्थानीय लोगों ने विधायक से टोला और ग्वाड़ गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें